भाजपा की दिल्ली प्रदेश सचिव संतोष गोयल का कोरोना से निधन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई की सचिव संतोष गोयल का रविवार को निधन हो गया। कोविड-19 संक्रमण के कारण उनका निधन बताया जाता है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर जारी संदेश में कहा, “दिल्ली भाजपा की मंत्री संतोष गोयल के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। महामारी के दौरान उनके द्वारा जनता के लिए किए गए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Facebook Comments