भाजपा की झुग्गी सम्मान यात्रा का आर. के. पुरम मे हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में पहुंची जहाँ केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं नई दिल्ली नगर पालिक उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी सम्मिलित होकर नानकपुरा में झुग्गीवासियों को सम्बोधित किया।

नानकपुरा की शास्त्री मार्किट से प्रारम्भ हुई यात्रा  के. डी.कैम्प, पर्वतीय कैम्प, अम्बेडकर कैम्प, भंवर सिंह कैम्प, कुली कैम्प होती हुई दूधनाथ कैम्प में समाप्त हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी के अनुसार यात्रा में 15 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन भेंट किये गये और लगभग 500 वरिष्ठ नागरिकों को अभिनंदन पत्र एवं साड़ियाँ वितरित की गईं।
आज की यात्रा में अनेक स्थानों पर झुग्गीवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नई दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा को समस्याओं के समयबद्ध निवारण का निर्देश दिया।
यात्रा में यात्रा सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी एवं उपाध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह, नई दिल्ली जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, निगम पार्षद मनीष अग्रवाल, भगत टोकस एवं तुलसी जोशी, प्रदेश प्रवक्ता मोहन लाल गिहारा, आदित्य झा, एवं बृजेश राय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक संजीव चौहान, एवं पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा आदि आपेक्षित कार्यकर्ता सम्मलित हुऐ।
झुग्गीवासियों से अपने संवाद में आदेश गुप्ता ने कहा कि आर. के. पुरम के झुग्गी कैम्प बहुत पुराने हैं पर यह दुखद है की दिल्ली सरकार के डयूसिब विभाग की अनदेखी के कारण यहाँ पीने के पानी एवं स्वास्थ सेवाओं का भारी आभाव है।
आदेश गुप्ता ने आर. के. पुरम झुग्गी कैम्पों के लिये दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाये गये समुदाय भवन एवं टॉयलेट ब्लाकों की सराहना करते हुऐ कहा की यह दर्शाता है की दिल्ली सरकार चाहे तो वह भी यहाँ विकास कर सकती है।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है और दिल्ली भाजपा उन्ही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की यात्रा है अतः दिल्ली भाजपा को साधुवाद देता हूँ।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन करता हूँ की वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की जनधन बैंक योजना, सुनिधि एवं सुकन्या और उज्ज्वला एवं फ्री राशन जैसी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले के जायें।

Facebook Comments