चीन में बनी हुई सामान को बहिष्कार करें: डाॅ. सी. पी. ठाकुर

पटना:  बिहार रेजीमेंट के वीर सपूत सुनील कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, जय किशोर सिंह, कुंदन कुमार, कुंदन ओझा तथा  अन्य लोग जो लद्दाख के गलवान घाटी में देश की रक्षा के लिए शहीद हो गये। डाॅ. सी. पी. ठाकुर ने कहा कि उन सभी लोगों को मैं अपना श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और बिहारवासियों एवं देशवासियों से सादर निवेदन करता हूँ कि वे चीन में बनी हुई सामान को बहिष्कार करें।

भारत सरकार चीन से जो भी सामान आयात करती है उसको भारत में ही बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। चीन के इस व्यवहार से भारत के लोग बहुत दुखी हैं। चीन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी धेखा दिया और वर्तमान सरकार को भी धेखा दिया है। इसी बीच भारत संयुक्त राष्ट्र  सुरक्षा परिषद्  में अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है इसके लिए प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी को बधई।

Facebook Comments