बीएसएफ ने जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरंग का पता लगाया
Date posted: 13 January 2021
जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बीएसएफ ने बुधवार को जम्मू के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नीचे एक सुरंग का पता लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीएसएफ ने कहा, “बीएसएफ के मुस्तैद जवानों ने जम्मू के सांबा सेक्टर में एक सुरंग का पता लगाया है, जिससे पाकिस्तान के नापाक मंसूबे नाकाम हो गए हैं।”
Facebook Comments