संगठन से अधिवक्ताओं के जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी: मनोज तिवारी
Date posted: 12 July 2019
नई दिल्ली”: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज प्रदेश कार्यलाय पर विधि एवं विधायी विभाग ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बार काउंसिल दिल्ली के सदस्य राजपाल कसाना ने सैकड़ों युवा अधिवक्ताओं के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद रमेश बिधूड़ी, सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, सह-प्रमुख हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधि विभाग के संयोजक नीरज, पूर्व संयोजक अनिल सोनी, वरिष्ठ अजय दिग्पाल, सुप्रीम कोर्ट बार काउंसि के पूर्व अध्यक्ष रूपेन्द्र सूरी, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी एवं मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।
उपस्थित कार्यकार्ताओं को सम्बोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की लीगल टीम ने बहुत मेहनत की जिसका सम्मान करने के लिए आज हम यहां उपस्थित हैं। वकील होने के साथ-साथ हम भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं इसलिये हमारी दोहरी जिम्मेदारी है। पार्टी के विषयों को जनता के सामने रखना हमारा धर्म है। दिल्ली के अधिवक्ताओं ने चुनाव आयोग का मामला हो, नमो टीवी का या फिर राहुल गांधी से माफी मंगवाने का विषय हो, सभी पक्षों को बेहतरी से रखा, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। लोकसभा चुनाव में 303 हम जीते, जिसमें 203 सीटें ऐसी हैं जहां हमें 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। इस चुनाव में भ्रष्टाचार, महंगाई मुद्दा नहीं बना यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मोदी सरकार ने लंदन और सिंगापुर की तर्ज पर इंटरनेशनल आरबिटेªशन सेन्टर की स्थापना दिल्ली में करने की रणनीति बनाई है।
यादव ने कहा कि 5 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था पाने का लक्ष्य इस बार के बजट में सरकार ने रखा है। पिछले 5 सालों में हमने टैक्स कभी नहीं बढ़ाया बल्कि उसमें कमी आई है। ईवीएम के खिलाफ विपक्ष ने बड़े-बड़े दावे किये लेकिन उसको साबित नहीं कर पाये। 1989 में कांग्रेस ने ही आरपीएफ एक्ट में बदलाव किये थे। 542 लोकसभा सीटों में से एक भी जगह वीवीपेट से मिलान में मतभेद नहीं पाया गया। मोदी सरकार एक राष्ट्र, एक चुनाव कराने पर बल दे रही है। प्रधानमंत्री के आवाहन एक राष्ट्र, एक चुनाव व स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अधिवक्ताओं को आगे आना चाहिये।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी से प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है, इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन और मजबूत होगा। किसी भी राजनीतिक दल के लिये यह सौभाग्य की बात है कि उसके साथ इतनी बड़ी तादात में प्रबुद्ध लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस सदस्यता अभियान के बल पर पार्टी की विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी।
सिद्धार्थन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सभी अधिवक्ताओं की मेहनत के कारण दिल्ली की सभी सातों लोक सभा सीटों पर विजयी पताका फहराई। लोकसभा चुनाव के आंकलन के अनुसार 70 विधानसभा सीटों में से 65 विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली, वहीं मंडलों के हिसाब से 280 मंडलों में से 260 पर जीत मिली, बूथों के हिसाब से 13816 बूथों में से 12064 बूथों में बढ़े अंतर के साथ भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा ने लगभग 49 लाख वोट प्राप्त किये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित आम आदमी पार्टी के विधायक अपने स्वयं के बूथों पर भी हारे। अधिवक्ताओं को पुनः 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए इसी प्रकार की रणनीति बनाकर मेहनत करनी है जिससे भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनेगी। आप सभी लोग अधविक्ताओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का प्रयत्न करें।
प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि पार्टी की सदस्यता के लिए 89 80 80 80 80 पर मिस्ड काॅल करें। अधिवक्ताओं का पार्टी को हमेशा सहयोग मिलता रहता है, इस सदस्यता अभियान में भी अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिये काम करें।
Facebook Comments