सीबीआई ने हाथरस आरोपियों पर किया दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सितंबर में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार करने के चार आरोपियों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां एससी/एसटी कोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी आरोपी के वकील ने दी।

20 वर्षीय दलित महिला का कथित रूप से हाथरस में उच्च जाति समुदाय के चार लोगों ने 14 सितंबर को दुष्कर्म किया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 30 सितंबर को पीड़िता का उसके घर के पास अंतिम संस्कार किया गया था।

Facebook Comments