सुशांत सिंह राजपुत की मौत की जांच सीबीआई से हो: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा

पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान एव महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता  नीलमणि पटेल ने जारी कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की मौत की जाँच सीबीआई से करवाये जाने की मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया है। साथ ही इस मामले मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप कि जाने कि मांग करते हुए कहा कि धटना की सम्पूर्ण जाँच सीबीआई से हो इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश को पहल करना चाहिए।
मोर्चा के नेताओं ने महाराष्ट्र मे शिवसेना के सम्पादकिय पत्र सामना मे सुशांत सिंह के आत्महत्या पर विवादित लेख प्रकाशित किये जाने पर आपत्ती जताते कहा कि इस मामले मे शिवसेना के लोग बालीबूड गैंग का न केवल समर्थ न कर रहे हैं  बल्कि जांच कार्य को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहे है। महाराष्ट्र मे शिवसेना की सरकार हैं  और  इस मामले की सम्पूर्ण जाँच कही प्रभावित न हो  इसके  लिए यह अति आवश्यक है की पुरे मामले को  सीबीआई को शौप  दिया जाए ताकि मामले की निष्पक्ष जाँच हो सके। मोर्चा का मानना हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच रवाई जाए तो  ज्यादा बेहतर होगा और सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को  न्याय मिल सकेगा।

Facebook Comments