गरीब बच्चों में मिठाइयां बांटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के जन्मदिन पर नोएडा सपा महानगर कार्यालय सेक्टर 9 में महानगर अध्यक्ष दीपक विग के नेतृत्व में महानगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाने का काम किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबी आयु की कामना की महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के 20 वे मुख्यमंत्री हैं उन्होंने इटावा में सेंट मेरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की इसके बाद उन्होंने राजस्थान के ढोलपुर में ढोलपुर मिलिट्री स्कूल में दाखिला लिया।

वे पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए अध्ययन करने ऑस्ट्रेलिया गए, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं , मार्च 2012 में 38 साल की उम्र में शपथ ली, उन्होंने तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने का भी काम किया और उत्तरप्रदेश में विकास की गंगा बहाई जाति धर्म की राजनीति की जगह विकास की राजनीति की पार्टी में परिवारवाद का ख़ात्मा किया,मंच का संचालन महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल ने किया, उपाध्यक्ष शकील सैफी ,गौरव चाचरा ,विपिन अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव ने भी मंच को संबोधित करने का काम किया है,उसके बाद महानगर अध्यक्ष दीपक विग के साथ-साथ उपाध्यक्ष गौरव चाचरा, शकील सैफी, विपिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव, सुनीता शारदा ,अजीम अली जैदी, सेक्टर नौ स्थित झुग्गी में जाकर गरीब बच्चों में मिठाइयां केक बैठकर सादगी के साथ अखिलेश यादव जी के जन्मदिन मनाने का काम किया, आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में, दीपक विग, शकील सैफी ,विपिन अग्रवाल, गौरव चाचरा, गौरव कुमार यादव, दिनेश यादव, कुलदीप शर्मा,सुनीता शारदा, मुन्ना आलम ,अजीम अली जैदी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, वीर बहादुर, साहिल चौधरी, मानसी, शहजाद, तनवीर हुसैन, निर अवाना, विपुल जोहरी ,शुभम दुबे, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments