PM मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित: राधामोहन सिंह

लखनऊ:  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जाने वाले किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

साथ ही गोरखपुर, काशी, ब्रज व पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्षों व विधायकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर संवाद भी किया। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश मंे अपने सभी संगठनात्मक मण्डलों सहित 2500 से अधिक स्थानों पर ’’किसान संवाद कार्यक्रम’’ से आमजन और पार्टी कार्यकर्ता सामुहिक रूप से जुड़े।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के हितों  में  जितना कार्य मोदी सरकार कर रही है। उतना पहले हुआ होता है तो आज किसानों की स्थिति कहीं बेहतर होती। कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार ने बजट आंवटन में महत्वपूर्ण ढ़ग से वृद्धि की है।

यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2013-14 के 21933 करोड़ रूपये की तुलना में वर्ष 2020-21 में छह गुना यानि 134399 करोड़ रूपये का बजट दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के माध्यम से किसानों के खातों में 95979 करोड़ रूपये का हास्तान्तरण हुआ जिसमें 10.59 करोड़ किसान परिवार लाभान्वित हुआ। उन्होंने नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम व झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी विचार विर्मश के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी रूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए है बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले है नए अवसर भी मिले है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कृषि सुधार कानूनों को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को बरगलाने की कोशिश में जुटा है जबकि सच यह है कि एमएसपी मूल्य मिलता रहा है मिलता रहेगा। किसान अब अपनी फसल कही भी किसी को भी बेंच सकते है और ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने किसानों को समस्त सुविधाएं डिजिटली उपलब्ध कराने हेतु डिजिटल एग्री स्टैक जिसके अंतर्गत यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरकाम के माध्यम से सभी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नये कृषि सुधारों में किसानों को न केवल अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी बल्कि उन्हें नये अधिकार व अवसर भी मिलेंगे। विपक्ष केवल भ्रम व साजिश की राजनीति कर रहा है। यह स्पष्ट किया जा चुका है कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेंगी। नई व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प व सहूलियते प्राप्त हो सकेगी। किसानों के लिए नये अवसर तो पैदा ही हांेगे उनकी कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की कोई आंच नहीं आयेगी। पिछले 6 वर्षों में एमएसपी में बढ़ोत्तरी रही हो या खरीद रही है या गन्ना मूल्य का भुगतान रहा है या किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से देश के हर किसान को जोड़ना रहा हो। यह सब किसानों के हित विकास और सम्मान के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विपक्ष के लिए किसान वोट बैंक से अधिक कभी कुछ नहीं रहे। जबकि हमारे लिए किसान हमारी रीति-नीति व विश्वास का केन्द्र बिन्दु है।

उन्होंने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘‘किसान संवाद कार्यक्रम’’ में हमें इस महत्वपूर्ण अभियान समाज के सभी वर्गो-किसानों को जोड़ना है। जिससे विपक्ष के झूठ का सच मजबूती के साथ जनता के सामने रखा जाये।

Facebook Comments