गरीब जरूरतमंदों को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया वस्त्रों का वितरण

नोएडा: गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सीटू कार्यकर्ताओं ने गरीब जरूरतमंद लोगों/ बच्चों को निशुल्क कपड़ा/ वस्त्रों का वितरण किया!

इस अवसर पर सीटू जिलाध्यक्ष- गंगेश्वर दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष- लता सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मजदूरों के हक अधिकारों के लिए जहां आवाज बुलंद करते हैं, वही अपने स्तर से गरीब मजदूर व जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करते रहते  हैं और यह प्रयास हमारा आगे भी जारी रहेगा!  वस्त्र वितरण में सीटू कार्यकर्ता गुड़िया देवी, पिंकी, सुनीता, पूनम, ओमवीर शर्मा, प्रदीप आदि ने सहयोग किया।

 

 

Facebook Comments