CM योगी व स्वतंत्र देव कल देवरिया और मल्हनी में जनसभाओं को करेगें सम्बोधित

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 31 अक्टूबर को देवरिया व मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी व मनोज सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दोपहर 12ः25 बजे राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया में पार्टी प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें। इसके बाद दोपहर 2ः05 बजे सिकरारा बाजार चैराहे से नजदीक का बगीचा, जौनपुर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें।

Facebook Comments