CM योगी ने सभी जिलों में कोविड बेडों की संख्या बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण की रणनीति की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के टेस्ट के और बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैै। जिसके क्रम में आज 02 लाख टेस्ट किये गये है जिसे बढ़ाकर 2.50 लाख किया जा रहा है। आज लगभग 80 हजार आरटीपीसीआर के टेस्ट हुए है जिसको बढ़ाकर  1.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जाने के निर्देश दिये है।

इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि निजी लैब की क्षमता को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक टेस्ट किये जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में कहा कि आम जनता अफवाहों से बचे। प्रदेश में आॅक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति है। आॅक्सीजन की आपूर्ति के लिए कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। निरन्तर आॅक्सीजन की आपूर्ति के संबंध मंे समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आॅक्सीजन की सप्लाई वाली सभी कम्पनियों, फैक्टरियों से समन्वय स्थापित करके प्रदेश में आॅक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने 25 हजार रेमेडीसिवर इंजेक्शन अहमदाबाद से मंगायी जा चुकी है। इसके अलावा और भी प्रयास हो रहा है कि देश में कही भी रेमेडीसिवर इंजेक्शन उपलब्ध हो तो उसको लाकर प्रदेश के मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाए। दोनों व्यवस्थाओं में मुख्यमंत्री ने समीक्षा में सभी जनपदों में कोविड बेडों की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिये है। केजीएमयू और बलरामपुर हॉस्पिटल पूर्णत कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने के निर्देश दिये है। दोनो अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित हो जायेंगे तो 2500 से 3000 बेडों की व्यवस्था लखनऊ में हो जायेगी। इसके साथ ही प्रयागराज, गोरखपुर वाराणसी तथा कानपुर में भी बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये है। जहां भी निजी अस्पताल हो उनकों भी नियंत्रण में लेकर उन्हें भी कोविड अस्पतालों में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 12वीं की परीक्षाएं 20 मई, 2021 तक स्थागित किये गये है। उन्होंने ने बताया कि हर जनपद के गांव तथा शहर में क्वारेंटाईन सेन्टर बनाये जा रहे है। जहा पर प्रवासियों को इन सेन्टरों में रखा जायेगा। अधिक से अधिक टेस्ट करके संक्रमित व्यक्ति को समुचित इलाज मिले।

सहगल ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत टेस्ट अधिक से अधिक की जा रही है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। इस अभियान के तहत 15.63 करोड़ लोगों से संक्रमण की जानकारी ली गयी है तथा 3.75 करोड़ कोविड-19 के टेस्ट किये गये है। इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट पूरे देश के किसाी राज्य में नहीं हुए है। इस प्रकार सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 19.38 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी पहुची है। सर्विलांस के माध्यम से संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रयास हो कि नागरिकांे को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि किसान उत्पादक संगठन 150 केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों के द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 1.95 लाख मी0 टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है।

Facebook Comments