1 जुलाई से उत्तर प्रदेश में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

लखनऊ: आज सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. हेकाली झिमोमी की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री भवन के सभागार में दिनांक 01 से 31 जुलाई, 2020 तक सम्पादित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दिनांक 16 से 31 जुलाई, 2020 तक सम्पादित होने वाले दस्तक अभियान हेतु एक अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने समस्त विभागांे से काविड-19 रोग के दृष्टिगत अभियान के दौरान संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु रैली, एल0ई0डी0 वैन, नुक्कड़ नाटक, बैठकों को स्थगित करते हुये अन्य समस्त कार्य पूर्व की भांति सम्पादित किये जाने हेतु अनुरोध किया। प्रचार सामग्री को ग्राम स्तर एवं मोहल्ला स्तर की निगरानी समितियों को इलेक्ट्रानिक माध्यम से प्रचारित करने के निर्देश दिये गये, प्रचार-प्रसार की समस्त ई-सामग्री स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों को उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर समस्त संक्रामक रोगों तथा कोविड-19 की रोकथाम, बचाव, उपचार एवं सोशल डिस्टेन्सिंग के विषय में जन-जागरण करेंगी।
बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा सुझाव दिया गया कि उनके द्वारा पुस्तकों के वितरण के समय अभिभावकों का संवेदीकरण किया जायेगा एवं छात्रों की आॅन-लाईन प्रतिस्पर्धा कराई जायेगी तथा शिक्षा विभाग व्हाट्सएप व यू-ट्यूब पर प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध करायेंगे। नगर विकास तथा पंचायती राज विभाग को निगरानी समिति की सूचना देने का निर्देश दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में सूकरों की संख्या में काफी कमी आई है। सूचना विभाग को होर्डिंग, विज्ञापन तथा डिजीटल डिसप्ले बोर्ड द्वारा प्रचार-प्रसार करने हेतु कहा गया।
निदेशक संचारी रोग विभाग डा0 मिथिलेश चतुर्वेदी ने निर्देशित किया कि हाई-रिस्क वाले ग्रामांें में सभी गतिविधियां प्राथमिकता के आधार पर सजगता से की जाएं। उन्होंने बताया कि 22-23 जून को जूम एप द्वारा समस्त विभागों के जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय समस्त अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जायेगा।
बैठक में डा0 मिथिलेश चतुर्वेदी, निदेशक, संचारी रोग, डा0 एच0के0 अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, संचारी रोग, डा0 हर्ष शर्मा, संयुक्त निदेशक, संचारी रोग, डा0 विकासेन्दु अग्रवाल, संयुक्त निदेशक/राज्य सर्विलांस अधिकारी, संचारी रोग, संयुक्त निदेशक सूचना  विनोद पाण्डेय सहित आई0सी0डी0एस0, पंचायती राज, नगर विकास, नमामि गंगे, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, दिव्यांग जन कल्याण, सूचना, सिचंाई विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Facebook Comments