नोएडा में कांग्रेसियों ने मिस्ड कॉल से दिलवायी सदस्यता

नोएडा: महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रामकुमार तंवर के नेतृत्व द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान का नोएडा महानगर कार्याल पर आगाज किया।इस अवसर पर लोगो के मोबाइल से पार्टी द्वारा जारी किए गए नम्बर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता अभियान का प्रारम्भ किया। सदस्यता अभियान 10 दिसम्बर तक चलाया जाएगा जिसमें लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेसियों ने पूरे नोएडा महानगर में पदयात्रा कर लोगों को सदस्य बनाया एवं पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया।

महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पार्टी से जोड़ने एवं उनसे संवाद करना है,निश्चित ही यह एक सार्थक प्रयास है, इस अभियान के अंतर्गत हम शहर में बड़ी संख्या में लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।संगठन प्रभारी ललित अवाना ने कहा की सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी में नए और प्रभावशाली लोगों को सदस्यता दिलाकर इस अभियान को सफल बनाने का कार्य हम सब कांग्रेसी करेंगे, इस अभियान के माध्यम से हम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे,जिससे निश्चित तौर पर हम आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन कर सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर,नॉएडा महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र अंबावत,जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस गौतम अवाना,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दानिश सैफी, पिछडा वर्ग महानगर अध्यक्ष अमित यादव, एन एस यू आई महानगर अध्यक्ष नवीन यादव, नौएडा महानगर उपाध्यक्ष अशोक शर्मा , उपाध्यक्ष रिजवान चौधरी, गीता शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सोनू प्रधान ,रूबी चौहान ,एसएस राणा, राम कुमार शर्मा,आरके प्रथम, नरेश यादव,अजीत विश्वास, जितेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, उषा,रीमा, अमित यादव,आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments