सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच व ईलाज की सुविधा निःशुल्क: प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,55,897 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 82,85,710 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 6584 नये मामले आये है।

प्रदेश में 24 घंटे में 6806 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 78.79 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 67,825 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 35,124 लोग हैं। होम आइसोलेशन में अब तक कुल 1,73,782 में से 1,38,658 की अवधि की पूर्ण हो चुकी है। निजी चिकित्सालयों में 3926 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 202 लोग ईलाज करा रहे है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 64,505 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। इनके माध्यम से 7,57,435 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। जिससे लोगों की सघन प्राथमिक जांच हो सके। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,09,838 क्षेत्रों में 3,61,587 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,39,08,813 घरों के 11,89,07,243 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति ठीक हो जाने पर भी यदि उनकों मानसिक तनाव, उलझन या घबराहट महसूस होती है तो वह हेल्पलाइन नं0 18001805145 पर काॅल कर काउंसलर से सलाह ले सकते है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 की जांच व ईलाज की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

Facebook Comments