कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित व बांटा इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा
Date posted: 27 June 2020
नई दिल्ली: महरौली स्थित अग्रसेन वाटिका में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए, गैर सरकारी संस्थाओं और भाजपा के कार्यकर्ता जिन्होंने कोरोना योद्धाओं के रूप में जनसेवा की है, ऐसे 85 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन व मंच संचालन दिल्ली भाजपा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर महरौली जिला अध्यक्ष विजय पंडित, निगम पार्षद एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य सीमित की अध्यक्ष आरती सिंह,, महरौली बाजार एसोसिएशन व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय कहते थे कि राजनीति का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं होता है, समाज के आखिरी व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना राजनीति कहलाती है और इस काम में भारतीय जनता पार्टी व हमारी कार्यकर्ता बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ परिवारों तक सहायता पहुंचाई है। कोरोना से लड़ने में दिल्ली वालों को मजबूती देने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा, फेस मास्क व हैंड सेनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा कोरोना काल में लगातार कार्यकर्ताओं के सहयोग से दिल्ली भर में काढ़ा, सेनिटाइजर, फेस मास्क के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने की उपब्धियां तथा प्रधानमंत्री का जनता को सम्बोधित पत्र भी बांट रहे हैं। नई दिल्ली जिला के तीन मूर्ति मंडल में जरूरतमंद लोगों को काढ़ा एवं अन्य जरूरत के सामान बांटते हुये उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मदद कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हुकम सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश चीगल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Facebook Comments