ओमिक्रोन को हराए,देश को बचाएं: डॉक्टर प्रेम कुमार

जिस तरह से फ्रांस, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन 6 गुना रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि इस वैश्विक संकट से खुद को बचाएं,और देश को भी बचाएं। कई शहरों में नाइट कर्फ्यू कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगाना मजबूरी बनता जा रहा है। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक बन हम सबको कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालन करना होगा। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा।

प्रत्येक नागरिक टीकाकरण निश्चित रूप से कराएं। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी अब टीकाकरण हो रहा है। बच्चों भी टीका करा ले।नित्य योग एवं व्यायाम करें। संतुलित एवं पौष्टिक आहार ले। आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन करें ।नहीं तो इतनी बड़ी आबादी अगर एक साथ संक्रमित हुई तो संपूर्ण लॉकडाउन देश की अर्थव्यवस्था को फिर से ब्रेक लगा देगा। क्योंकि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर का दावा है कि ओमीक्रोन की लहर से नहीं बच पाएगा भारत का कोई राज्य। सतर्कता एवं जागरूकता से इस महामारी से लोहा लिया जा सकता है। ओमिक्रोन के खिलाफ लड़ाई में हमारे पीएम मोदी जी ने भी हुंकार भरी है- देश की रफ्तार को नहीं रोक सकती महामारी, पूरी ताकत से लड़ेंगे। अतः आइए पीएम मोदी के हुंकार भरी संकल्प में हम सब भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर वैक्सीनेट हो। देश को विजई बनाएं। इस वैश्विक संकट से देश को निजात दिलाएं।

Facebook Comments