दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा पहुंची सीमापुरी

नई दिल्ली:  दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा आज सीमापुरी विधानसभा पहुंची और उन्होने जैन मन्दिर झुग्गी बस्ती एवं सुन्दर नगरी झुग्गी बस्ती के नागरिकों से उनकी समस्याओं को लेकर संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार को स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकार ने आज की यात्रा में सम्मलित होकर प्रारम्भ स्थल पर एकत्र जनसमूह को सम्बोधित किया। यात्रा संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष वीर सिंह पंवार, शाहदरा नार्थ जोन अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आदित्य झा, सारिका जैन, शुभेन्द्रु शेखर एवं बृजेश राय, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक सुशील चौहान, नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, महामंत्री मीनाक्षी, मनोज त्यागी एवं जितेन्द्र कंवर, जिला पदाधिकारी आशीष तिवारी, श्री दीपक ठाकुर सहित सभी आपेक्षित कार्यकर्ता सम्मलित हुऐ।
यात्रा संयोजक दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार की यात्रा में 100 स्थानीय झुग्गीवासी परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिये गये हैं और लगभग 500 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पत्र एवं साड़ियां भेंट किए गए हैं।
अपने सम्बोधन में आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा की झुग्गी सम्मान यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प के सपने को साकार करने का माध्यम है।
उन्हांने कहा कोरोना के समय जब सभी विपक्षी दलों के नेता लापता थे या केवल टी.वी. पर दिखते थे तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता गरीबों तक सहायता पहुंचा रहे थे और भारत सरकार देशवासियों को निशुल्क इलाज एवं वैक्सीनेशन दिलवाने के लियें काम कर रही थी। आज हम अपने लक्ष्य में सफल हुऐ हैं 100 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगा है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की सहमति से दिल्ली में छठ पूजा पर रोक लगी थी जो भाजपा के संघर्ष से हटी और अगले दो दिन भाजपा कार्यकर्ता छठ व्रत धारियों की सेवा में रहेंगे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम झुग्गीवासियों को उनके सम्मान के साथ अधिकार भी दिलवायेंगे, उन्हे राशनकार्ड, निशुल्क बिजली पानी की सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लियें केजरीवाल सरकार को बाध्य करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने झुग्गीवासियों से संवाद में कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता साधुवाद के पात्र है की उनके नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा गरीबों के अधिकारों के लियें सम्मान के लियें लड़ रही है और इस कार्य में पूरी राष्ट्रीय भाजपा उनके साथ है।
सोनकर ने कहा कि यह दुखद है की दिल्ली में केजरीवाल की कथनी करनी में फर्क वाली सरकार है जो ना खुद की घोषणाओं का ना केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचने दे रही है।
उन्होंने झुग्गीवासियों को आव्हान किया की आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को हरा कर दिल्ली को झूठ प्रपंच की सरकार से मुक्त करायें।

Facebook Comments