दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने नवीन शाहदरा में काढ़ा, सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किया

नई दिल्ली:  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नवीन शाहदरा जिले के एक कार्यक्रम में काढ़ा, सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किया और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति चेयरमैन सतपाल सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम नेता सदन प्रवेश शर्मा, निगम पार्षद कुसुम तोमर, पूर्व विधायक नरेश गौड़, नवीन शाहदरा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने गोल मार्केट मंडल के पटेल चैक पर काढ़े के पैकेट, मास्क, सेनिटाइजर एवं मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। इस अवसर पर प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री हुकुम सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश उपस्थित थे।

इस अवसर पर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपदा को एक चुनौती के रूप में लिया और संकट की इस घड़ी में सेवा परमो धर्मः के उद्देश्य के साथ पूरी तत्परता से सेवा कार्य में जुटे रहे ताकि किसी भी गरीब और जरूरतमंद को कोई तकलीफ ना होने पाए। दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे और उनके पास जरूरत के सभी सामान उपलब्ध हो। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ दिन-रात एक करके जरूरतमंद लोगों तक फूड पैकेट्स और राशन किट पहुंचाने का काम किया। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए हर गरीब व जरूरतमंद तक काढ़े का पैकेट्स, मास्क और सैनिटाइजर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
सिद्धार्थन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिनके कार्यकर्ता संकल्पित भाव से जन-सेवा को लक्ष्य मानकर काम करते हैं। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए संकट की घड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया है। इसी का परिणाम है कि भाजपा के 26,000 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच एक करोड़ से ज्यादा फूड पैकेट, 31 लाख से ज्यादा राशन किट का वितरण किया और अब सेवा कार्य को निरंतर जारी रखते हुए काढ़े का पैकेट, मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण कर रहे हैं।

Facebook Comments