दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आज पटेल नगर विधानसभा के चार मंडलों में किया प्रवास

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज पटेल नगर विधानसभा के चार मंडलों रंजीत नगर, ईस्ट पटेल नगर, बलजीत नगर एवं वेस्ट पटेल नगर में संगठनात्मक प्रवास किया और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार एवं सामायिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह सभी मंडलों का संगठनात्मक वृत लिया और प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने भी जिला सह प्रभारी सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल एवं अन्य जिला पदाधिकारियों आदि की उपस्थिति में बैठकों को सम्बोधित किया।
निगम पार्षदों सर्वश्री तेजराम फौर, रमेश कुमार, सुनीता गाबा और मंडल अध्यक्षों विष्णु यादव, अनूप मेहरा, जतिन निश्चल ने अपना कार्य विवरण एवं संगठनात्मक वृत दिया।
अपने समबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आवहन किया की वह दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेताओं के नित बदलते राजनीतिक प्रपंचों से दिल्ली वालों को जागरुक करें।
आदेश गुप्ता ने कहा की जो लोग अभी कल तक बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताते थे, सेना की पाकिस्तान एवं चीन पर कार्रवाई के सबूत मांगते थे आश्चर्य होता है की वह आज देश भक्ति की बात कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की जिस आम आदमी पार्टी ने 2014 में खुद 26 जनवरी परेड को बाधित करने की बात की एवं इसी वर्ष 26 जनवरी को भारतीय स्वतंत्रता के प्रतिक लाल किले पर तिरंगा ध्वजारोहण स्थल पर खिलवाड़ करने वालों को अनैतिक समर्थन दिया आज उसी पार्टी को राष्ट्र ध्वज को लेकर बड़ी बड़ी घोषणाएं करते देख ऐसा लगता है जैसे गिरगिट रोज अपने रंग बदल रहा हो।
आदेश गुप्ता ने कहा की गत एक सप्ताह से आम आदमी पार्टी नेताओं को जो देश भक्ति सूझी है समझ से परे है वह तब कहां चली गई थी जब वह जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के टुकड़े टुकड़े गैंग पर राष्ट्र द्रोह के मुकदमें की फाईल दबाये बैठे थे। उन्होने कहा भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Facebook Comments