दिल्ली भाजपा 140 नगर निगम के टीकाकरण केंद्रों पर मनाएगी “टीका उत्सव“

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा ने 11 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक “टीका उत्सव“ मनाने का संकल्प लिया है। लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह ऐलान किया था कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंती है और 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती है, इस बीच हम सभी “टीका उत्सव“ मनाएं। इस “टीका उत्सव“ में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करें। उन्होंने खासकर देश के युवाओं से आग्रह किया कि आप अपने आसपास जो भी व्यक्ति 45 साल के ऊपर के हैं, उन्हें वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करें। इसी को मद्देनजर दिल्ली भाजपा ने यह फैसला लिया है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली में करीब 140 नगर निगम के ऐसे केंद्र हैं जहां टीकाकरण हो रहा है। सभी केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता स्टॉल लगाकर मौजूद रहेंगे। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जो भी 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग टीका लगवाने के लिए आएंगे, उन्हें भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित कर जूस पिलायेंगे और टीका लगवाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे सिर्फ एक मकसद है कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुँचे और टीका लगवाएं। टीकाकरण केंद्रों पर भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और लोगों को खासकर जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक हैं उन्हें टीकाकरण केंद्रों तक आने के लिए प्रेरित करेंगे।
हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि कल से शुरू होने वाले “टीका उत्सव“ कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन एम.एन.सी.डब्ल्यू.सी. रोहिणी में, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एम.एन.सी.डब्ल्यू.सी. बदरपुर में,  भाजपा सांसद हंसराज हंस एम.एन.सी.डब्ल्यू.सी. बख्तावरपुर में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता एम.एन.सी.डब्ल्यू.सी. रमेश नगर में, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह एम.एन.सी.डब्ल्यू.सी. रंजीत नगर में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा स्वामी दयानंद अस्पताल, दिलशाद गार्डन में और प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह एम.एन.सी.डब्ल्यू.सी. तुगलकाबाद में अयोजित टीकाकरण केंद्र पर मौजूद रहेंगे।

Facebook Comments