दिल्ली भाजपा जल्द करेगी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से आदिवासी विकास परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की जिसके अध्यक्ष तोता राम, संरक्षक वीरा राम भील, महामंत्री सी. एल मीणा एवं किशोर कुमार भील भी शामिल थे। विशेष प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अनुसूचित जनजाति का एक मोर्चा बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर आदेश गुप्ता ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा में जल्द ही एक अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि दिल्ली प्रदेश में कुल 18 लाख से अधिक ऐसे लोग हैं जो अनसूचित जनजाति समाज के अंतर्गत आते हैं। भील, मीणा, गौंड़, संथाल, उरांव, मुंडा, गिरथी, धानुथा इत्यादि जातियां अनुसूचित जन जाति समाज के अंतर्गत आती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन्हें अभी तक कोई भी संवैधानिक अधिकार नहीं मिला है। अगर इनके मोर्चे के गठन होता है तो निश्चित रूप से इन्हें इनकी वह पहचान मिलेगी जिसके ये हकदार है।

Facebook Comments