दिल्ली सरकार ने दी 2 लाख श्रमिकों के खातों में 100 करोड़ रुपयों की सहायता राशि
Date posted: 25 April 2021

नई दिल्ली: दिल्ली में निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गयी है। दिल्ली सरकार की ओर से कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से अबतक लगभग 2 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में 100 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है।
बाकी लगभग 11 हजार श्रमिकों को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की अन्य जरूरतों के पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में कई स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 150 से अधिक फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू कर दिए हैं।
Facebook Comments