दिल्ली मेट्रो ने इंडिया गेट के पास बंद किए 4 स्टेशनों के निकास द्वार
Date posted: 1 January 2021
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को इंडिया गेट के आसपास स्थित अपने चार स्टेशनों के निकास द्वार बंद कर दिए है ताकि नए साल के मद्देनजर इलाके में भीड़ को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस के निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों में प्रवेश और इंटरचेंज की अनुमति है।”
Facebook Comments