बैंक कर्मी सन्नी सिन्हा के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग
Date posted: 22 September 2021
पटना: मिशन टू करोड़ मिशन और कर्ण कायस्थ कल्याण मंच ने पूर्णिया के खजांची हाट थाना के बैंक कर्मी सन्नी सिन्हा की घर मे घूसकर की गई हत्या की निंदा करते हुए पुलिस महानिदेशक बिहार से इनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
मिशन के अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु महिला प्रकोष्ट के अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव युथ अध्यक्ष रूपेश रंजन मंच के अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण महासचिव संजय कुमार ने कहा कि आज कई दिन बीत जाने के बाबजूद सन्नी सिन्हा के हत्यारे की गिरफ्तारी नही होने से परिजन और लोगो मे आक्रोश है।बदमाशो ने सन्नी सिन्हा के घर मे घुसकर महिलाओं से छेड़खानी की और विरोध करने पर चाकू घोप कर हत्या कर दी।नामजद एफ आई आर होने के बाबजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।
Facebook Comments