नोएडा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लिया कोविड अस्पताल का जायजा

नोएडा: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नोएडा पहुंचे। नोएडा के सैक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में पंहुकर उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह के साथ वार्ता की।जिसके बाद वो सैक्टर-39 में स्थित कोविड अस्पताल का जायजा लिया।बताते चले कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कुछ दिन पूर्व ही जिला अस्पताल का जायजा लेने आये थे।

एक बार फिर नोएडा में उप मुख्यमंत्री के आने के बाद अधिकारियों में हलचल मची हुयी है।बताया जा रहा है कि बृजेश पाठक पार्टी के किसी कार्य हेतू नोएडा आये थे।नोएडा आते ही पहले वो कैलास अस्पताल में डॉ महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह के राथ बैठक की।इस बैठक में पर्टी के कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Facebook Comments