उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा कार्यशाला का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग तथा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा कल 14 जून को यहां होटल ताज (क्रिस्टल हाॅल) लखनऊ में दूरसंचार अवस्थापना विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला टावर एण्ड इण्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (टाइपा) द्वारा समर्थित है। प्रातः 08ः30 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा करेंगे।

यह जानकारी आज यहां अपर मुख्य सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स आलोक सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्य सचिव तथा भारत सरकार के दूरसंचार सचिव के अतिरिक्त प्रदेश एवं भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा सरकारी विभागों एवं कारपोरेट के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

Facebook Comments