उपमुख्यमंत्री मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। समाज में शांति, सद्भाव व सदाचार का वातावरण बनाए रखने में उनके आदर्शों से हम सबको प्रेरणा मिलती है।
श्री मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने ज्ञान का प्रकाश पूरी दुनिया में फैलाया। विश्व के कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। महात्मा बुद्ध ने कहा था कि ईष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है। उन्होने सदाचार व शांति के सन्मार्ग पर चलने का संदेश पूरे समाज को दिया। उनके जीवन दर्शन से न केवल हमें सीख लेनी चाहिए, बल्कि हमें उनका जीवन दर्शन आत्मसात भी करना चाहिए।

Facebook Comments