भारतीय किसान यूनियन भानु की राष्ट्रीय पंचायत में पहुचे उपमुख्यमंत्री
Date posted: 4 October 2021
नोएडा: भारतीय किसान यूनियन भानु की राष्ट्रीय पंचायत में गौतमबुद्व नगर से पहुँचे कार्यकर्ताओं ने महापंचायत में शरीक हुए उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को नोएडा व गौतमबुधनगर के किसानों की समस्याओं का भी ज्ञापन दिया।उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण तीनों के अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से सभी आबादियों का जहां है जैसी है के आधार पर निस्तारण किया जायँ, सभी किसानों को 10% के प्लॉट व 64% का मुआवज़ा दिया जय, गाँवो में नक़्शा नीति लागू न करने, 10% के प्लॉट में व्यावसायिक कार्य करने की छूट दी जायँ व 2011 की किसानों की आवासीय स्कीम से बचे पलोटों को किसानों को आवंटित किया जायँ।ज्ञापन देते समय गौतमबुद्व नगर से मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, मास्टर मह्कार नागर, ज़िलाध्यक्ष राजीव नागर, ज़िला उपाध्यक्ष रजबीर मुखिया, ज़िला महासचिव सुभाष भाटी, राजकुमार नागर, प्रेम सिंह भाटी, रवींद्र लोहिया, अनिल बैसोया, देवेंद्र लोहिया एडवोकेट, विक्रम भाटी, महेश तंवर, आनंद भाटी, पवन खारी, सोनू कश्यप, अनिल अगहपुर इत्यादि मौजूद रहे।
Facebook Comments