विकास जैन बनाए गए लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन का प्रदेश प्रभारी 

नोएडा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश महामंत्री विशेश्वर नाथ हांडा ने नोएडा निवासी एवं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश महामंत्री विश्वेश्वर नाथ हांडा ने कहा है कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच द्वारा आगामी 17 दिसंबर को मंडी शुल्क की समाप्ति, एकल बिंदु जीएसटी व खुदरा में विदेशी निवेश के खिलाफ लखनऊ में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, प्रदेश संयोजक अजीत अग्रवाल की सहमति से धरने प्रदर्शन का प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को जागरूक किया जाए एवं धरना प्रदर्शन को सफल बनाया जाये। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। लखनऊ में आगामी 17 दिसंबर को लाखों की संख्या में प्रदेश ही नहीं देश के अन्य भागों से भी व्यापारी धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश से व्यापार पूर्णरूप से बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले नोटबंदी की उसके उपरांत ही जीएसटी लागू कर दी गई। जीएसटी और नोटबंदी से व्यापार जगत बर्बाद हो चुका है। आज देश में हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शुल्क समाप्त नहीं होती है तो व्यापारियों का शोषण होता रहेगा। इसके साथ ही व्यापारी खुदरा में विदेशी निवेश का निरंतर खिलाफत कर रहे हैं। सरकार को इन समस्याओं का समाधान करना ही होगा। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारी शांतिप्रिय तरीके से अपनी मांगों से उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराएंगे। व्यापारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो व्यापारी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उधर विकास जैन को प्रदेश प्रभारी बनाये जाने की चर्चा पूरे नोएडा में आग की तरह फैल गई और सभी युवा साथियों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापार मंडल के संरक्षक राकेश गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि युवाओं पर व्यापार मंडल ने विश्वास जताया है। विकास जैन एक जुझारू नेता है और व्यापारियों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहता है। इसके लिए आल इंडिया व्यापार मंडल का बहुत बहुत धन्यवाद संस्था के संस्थापक नवनीत गुप्ता ने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हमारे छोटे भाई विकास जैन ने दिन रात एक कर व्यापारियों के लिए लड़ाई लड़ी आज उसी का फल है कि आज उन्हें प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

Facebook Comments