प्रधानमन्त्री मोदी के सीधे संवाद से बढ़ा पन्ना प्रमुखों का मनोबल: संजय जायसवाल

पटना: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा नमो एप के जरिए पूरे देश भर के पन्ना प्रमुखों से सीधा संवाद किया गया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किया गया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा, दरभंगा विधायक संजय सारावगी, सोशल मीडिया व आईटी के संयोजक मनन कृष्ण, मीडिया प्रभारी राजू झा, कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम व अन्य गणमान्य नेतागणों की उपस्थिति रही.
इस अवसर पर प्रधानमन्त्री मोदी की प्रशंसा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हमारे कार्यकर्ता चाहे कितने भी बड़े पदों पर पहुंच जाए, उनके अंदर का कार्यकर्ता हमेशा जीवंत रहता है. भाजपा के बूथ स्तर पर काम करने वाले पन्ना प्रमुखों के साथ प्रधानमन्त्री मोदी का सीधा संवाद इसी को दर्शाता है. शीर्ष और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच ऐसा सद्भाव केवल भाजपा में ही मुमकिन है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा आज किया गया संवाद पन्ना प्रमुखों के मनोबल को बढ़ाने वाला था. इस दौरान प्रधानमन्त्री जी ने कई कार्यकर्ताओं को फोन कर के उनसे बातचीत की तथा साथ-साथ कार्यक्रम से जुड़े देशभर के कार्यकर्ताओं को कई विषयों पर अपना मार्गदर्शन भी दिया.

डॉ जायसवाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने सभी पन्ना प्रमुखों को मतदाता सूची के पन्ने से जुड़े मतदाताओं और उनके परिजनों को अपने परिवार की तरह समझने और उनके सब सुख-दुःख में सहभागी बनने का आग्रह किया. उन्होंने सभी को बताया कि भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए पहले देश होता है और बाद में दल. इसीलिए जनता की आवश्यकता में काम आना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमन्त्री जी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट की शक्ति का महत्व समझाया. चुनावी लोकतंत्र को और अधिक समावेशी बनाने के लिए आजादी के अमृतकाल में होने वाले सभी चुनावों में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया भी किया.

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो-डोनेशन अभियान में भी सभी कार्यकर्ताओं को डोनेशन करने का अनुरोध किया है. उन्होंने साफ किया कि इस अभियान का मकसद पैसे इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ लाना है. कोई भी इसमें 5रु से लेकर1000 रु तक का डोनेशन कर सकता है.

इस मौके पर प्रोटोकॉल सह-प्रभारी रोहित चन्द्रा, सोशल मीडिया के सह-संयोजक शुभम राज सिंह, रविशंकर सिंह, अखिलेश्वर सिंह, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहें.

Facebook Comments