क्या आपको मालूम है इस बार कौन बनेगा बिग बॉस 14 के घर का प्रतिभागी

मुंबई:  हाल ही में खत्म हुआ Bigg Boss 13 को अभी तक के सभी वर्षों में सबसे बेस्ट कहा जा सकता है। सलमान खान के शो ने इस सीजन में सबसे ज़्यादा टीआरपी कमाई और कई सारे रिकॉर्ड बनाए। इसी सीजन ने सबसे ज्यादा वाइल्ड कार्ड एंट्रीज का रिकॉर्ड भी स्थापित किए। सबसे लंबा चलने वाले सीजन का खिताब भी बिग बॉस 13 के नाम रहा इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। असीम रियाज रनरअप रहे। बहुत ही शानदार अंत हुआ था बिग बॉस13 का इसलिए इस ‘बिग बॉस 14’ को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है।

खबर है कि आम आदमी के लिए ऑडिशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं यह भी खबर है कि इस बार बिग बॉस के घर को वाइल्ड-थीम पर बनाया जाएगा और घर में कम से कम चार या पांच आम आदमी होंगे और बाकी सब सेलेब्रिटीज होंगे बता दें कि इस साल सलमान खान ही इस शो को होस्ट करने वाले हैं। हर बार एक गफलत रहती हैं कि सलमान इस शो को करेंगे या नहींलेकिन इस साल बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। पिछला सीज़न जिस कदर सुपरहिट रहा उससे सलमान खान की अनुपस्थिति का तो प्रश्न ही नहीं उठता है।

शो को में आने को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है और सूत्रों के माध्यम से कुछ मेहमानों के नाम लीक हुए है। आइये जानते हैं बिग बॉस में आने वाले संभावित प्रतिभागियों के नाम :-

1 दिशा वकानी  2 राज महाजन  3 करन ग्रोवर  4 राधे माँ   5 अमित भड़ाना  6 टीना  दत्ता   7 सुनील पाल

           8 अरुण गोविल 9 दीपिका चीखलिया

Facebook Comments