दर्जनों युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की ली सदस्यता

नोएडा:  भारतीय किसान यूनियन (बलराज)के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में संगठन की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर आयोजित हुई।बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कैमराला निवासी श्रीचंद नेता जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया और दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिससे संगठन को और मजबूती मिली है।

संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों की क्षेत्रीय समास्याओं व युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस्टर्न पेरिफेरल हाईवे हो या यमुना एक्सप्रेस-वे हो या निजी कंपनियों उसमें किसानों ने अपनी जमीनें दी है और किसानों की ही अनदेखी हो रही है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि इस्टर्न पेरिफेरल हाईवे में गौतमबुद्धनगर के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था लेकिन किसानों को सेम मुआवजा नहीं दिया गया था जिसका किसानों ने विरोध किया और कोर्ट में किसानों ने केस दर्ज किया हुआ है बलराज भाटी ने बताया कि इस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के किनारे सर्विस रोड की व्यवस्था न होने के कारण किसानों को अपने खेतों पर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हाईवे के नीचे एक दूसरे गांव को जोड़ने के लिए पुलिया के नीचे गहरे गहरे गड्ढे हैं जिसमें हर समय पानी भरा रहता है जिससे किसानों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के आधे अधूरे कार्य पड़े होने के बावजूद भी किसानों से टूल टैक्स वसूली किया जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा है कि 15 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले गांवों के किसानों के टूल टैक्स माफ किया जाये इन सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज ने रणनीति तैयार की है और पन्द्रह मार्च के बाद बील अकबरपुर टोल टैक्स पर एक बहुत बड़ा आन्दोलन करेंगे।बैठक में- राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ऊधम भाटी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी एल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पिंकू गूर्जर,राष्ट्रीय , राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट पवन सोम, कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य खारी, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हरेंद्र सिंह डागर, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर हातम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पंडित, जिला अध्यक्ष बागपत बोबी तोमर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोरभ गुर्जर, लीलू नेता जी, जिला संगठन मंत्री राजू गुर्जर जिला उपाध्यक्ष रामबीर भाटी,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments