डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय का लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के आज लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद आज प्रथम बार लखनऊ पहुंचने पर डा0 पाण्डेय का एयरपोर्ट पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, यूपीसीएलडीएफ के सभापति वीरेन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और फूल-मालाओं से डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी गोरधन झडफिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, डा0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, देवेश कोरी, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, संजय राय, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, वित्त विकास निगम आयेाग के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र सुरेश तिवारी, प्रो0 श्यामनंदन सिंह, अशोक तिवारी, राकेश पाण्डेय, सुषमा खरर्कवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर, विनीत शारदा सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डा0 पाण्डेय का भव्य स्वागत किया।

Facebook Comments