डॉ संजीव चौरसिया ने नामांकन के बाद सबसे पहले स्व. नवीन सिन्हा को किया नमन

दीघा: दीघा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ संजीव चौरसिया ने बुधवार को तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। करीब एक घंटा तक नामांकन प्रक्रिया चली। नामांकन कक्ष के मुख्य द्वार पर कोविड.19 की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने डॉ संजीव चौरसिया को सैनिटाइज किया और टेंपरेचर की भी जांच की।

नामांकन के उपरांत डॉ संजीव चौरसिया ने सबसे पहले राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क जाकर उन्हें नमन किया और दीघा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने का संकल्प लिया। गौरतलब हो कि स्व नवीन सिन्हा पटना पश्चिम के पूर्व विधायक थे। इसके बाद बेली रोड स्थित मुंदर शाह कोल्ड स्टोरेज पहुंचेए जहां एनडीए समेत भाजपाइयों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यकर्ता पूरी जोश के साथ गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि दीघा विधानसभा से डॉ संजीव चौरसिया को जिताकर विधानसभा में भेजिएए ताकि नरेंद्र मोदी का हाथ और मजबूत हो। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ संजीव चौरसिया के जीतने से ही दीघा विधानसभा में फिर से विकास का रथ दौड़ेगा। बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने विरोधियों पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य प्रत्याशियों की यहां जमानत जब्त हो जायेगी। क्योंकिए क्षेत्र में डॉ संजीव चौरसिया को अपरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से कहा कि डॉ संजीव चौरसिया रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि देश के बड़ेकृबड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुलाझा दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राम मंदिर और धारा 370 है। वहींए प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री रितु राज सिन्हा ने कहा कि डॉ संजीव चौरसिया की जीत सुनिश्चित है।

इसलिएए अभी से ही विरोधियों के पसीने छूटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की साक्षी इंद्र भगवान भी बने हैं। जबकिए सभा में आये लोगों से डॉ संजीव चौरसिया ने जीत का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। बारिश होने के वाबजूद महिलाओं का उत्साह बना रहा। मंच संचालन प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी नागेंद्र कुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद बालेश्वर भारतीए भाजपा के वरिष्ठ नेता ​हेमलता वर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री सजल झा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, जदयू पटना महानगर अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा, जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार, चंद्रवंशी सिंह मुखिया, सीताराम पांडेय, अरविंद वर्मा, ​नकटा दियरा पंचायत के मुखिया भागीरथ यादव, वार्ड पार्षद के-के- सिंह, निलेश यादव, जीत ​मुखिया प्रभा देवी, जे-पी- सहनी, दिनेश चौधरी, भीम साहू, हम के नेता एवं पार्षद पति पप्पू मांझी, सुरेश चौधरी, रोशन गौतम आदि मौजूद थे।

Facebook Comments