महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण समाज विकास में सहायक: वेंकैया नायडू

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नाय़डू ने यहां कहा कि महिला सशक्तिकरण से समाज और देश में जागरुकता बढ़ेगी और देश के विकास कार्यों मे तेजी लायी जा सकती है। नाय़डू ने डॉक्टर मधू सरण की तमिल भाषा में लिखी पुस्तक ‘महिला स्वतंत्रता’ का लोकार्पण करते हुए कहा कि बेहतर हो कि यह पुस्तक विभिन्न भाषाओं में देश के अलग-अलग हिस्सों में विषेशकर ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचे ताकि वे महिलाएं सशक्तिकरण और उसका असर स्वयं जान सके।

डॉक्टर सऱण की यह पुस्तक महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वतंत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। पुस्तक में महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य और उसके समाज एवं देश को लाभ पर विस्तृत चर्चा की गई है। पुस्तक में इस बात की भी चर्चा की गई है कि कैसे महिला सशक्तिकरण देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और इसका भारतीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

Facebook Comments