महिला सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन की तरफ से चल रहे प्रयास नाकाम: श्वेता त्यागी

नोएडा: देश में बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ यौन उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के बढ़ते मामले बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। यह महिला सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन की तरफ से जो प्रयास किए जा रहे हैं वह भी नाकाम साबित हो रहे हैं।ऐसे में महिला सुरक्षा को जन जन की जिम्मेदारी समझते हुए देश की महिलाओं के हित में कार्यरत संगठन महिला उन्नति संस्था जनपद गौतम बुध नगर में सर्वे करवा रही है।

नोएडा महानगर अध्यक्ष श्वेता  त्यागी ने बताया कि यह सर्वे नोएडा के प्रत्येक सेक्टर और ग्रामीण जाकर किया जा रहा है इसमें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर कैसे अंकुश लगे और बेटियां कैसे सुरक्षित रहें। सुझावों को महिलाओं और बच्चियों के साथ साझा करके जिलाधिकारी  के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और महिला सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाने की मांग की जाएगी।सर्वे के दौरान संस्था के सदस्य सुषमा झा,वंदना झा, अनीता शर्मा और मंजू मेहता ने भी अपना योगदान दिया।

Facebook Comments