महान एथलीट मिल्खा सिंह निधन से युग का अंत: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन एक युग का अंत है और उनके जाने से भारत और पंजाब एक लिहाज से गरीब हुए हैं। हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश ने एक सितारा खो दिया है।

अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में कहा, मिल्खा सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। यह एक युग के अंत का प्रतीक है। शोक संतप्त परिवार और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। फ्लाइंग सिख की किंवदंती आने वाली पीढ़ियों के लिए गूंजेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले- सर!

Facebook Comments