किसान आंदोलन चोटी पर, हरियाणा में मिल रहा सभी वर्गों का समर्थन: भाकियू

कुंडली (हरियाणा):  भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने सरकार को किसान आंदोलन के शक्ल में आगे और विस्तार होने और दिल्ली की सभी बॉर्डर को सील करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अंजाम तक जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा लागू नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन जारी रहा।

इसी सिलसिल में यहां मीडिया को संबोधित करते हुए गुरनाम सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन चोटी पर है और हरियाणा में सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इससे पहले उन्होंने कुंडली बॉर्डर पर बड़ी तादाद में पहुंचे किसानों को संबोधित किया। दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर 26 नवंबर से ही किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

Facebook Comments