मुख्यमंत्री आवास के बाहर किसान अपनी मांगों को लेकर 14 दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पिछले 14 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री निवास के बाहर दिल्ली के किसानों के हक के लिए विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के किसान अपनी 24 मांगों को मनवाने के लिए 8 फरवरी से धरने पर बैठे हैं लेकिन किसानों के लिए झूठे वायदें और बातें करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। आज विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के नेतृत्व में दुर्बुद्धि मुख्यमंत्री की शुद्ध बुद्धि प्राप्ति हेतु दिल्ली के मजदूर किसान और गांव के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान से केजरीवाल की सदबुद्धि के लिए कामना की।

प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने 365 गांवों से आए किसानों एवं मजदूरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा जब तक किसानों की 24 मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। चाहे यह धरना एक साल तक ही चले लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे और किसानों के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी खड़ी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री सत्ता पर है जो किसानों को अतिरिक्त सुविधा तो दूर उनका मौलिक अधिकार तक नहीं दिया है। ट्रैक्टर एवं खाद के खरीद पर सब्सिडी, सिंचाई के लिए फिक्स बिजली के चार्ज वसूले जा रहे हैं और  फसल बर्बाद होने पर उचित मुआवजा तक नहीं मिल पाता है।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत के नेतृत्व में पिछले 14 दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शन में आज प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, मोर्चे के प्रदेश महामंत्री अनूप चौधरी, मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश माथुर एवं दीपक त्यागी, जिला उपाध्यक्ष यतेन्द्र त्यागी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि दिल्ली देहात से आए किसानों का कहना है कि अगर किसानों की बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं माने तो हम अपनी गाय, भैंस और ट्रैक्टर लाकर उनके आवास का घेराव करेंगे। अगर सबसे ज्यादा कोई राज्य लूटा गया है तो वह दिल्ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के 365 गांवों के किसानों ने यह संकल्प लिया कि किसानों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके मौलिक अधिकारों के हनन को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और केजरीवाल जैसे मीठे आतंकवादी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे।

Facebook Comments