महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने थामा शिव सेना का दामन

मुंबई:  महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े शुक्रवार शाम को सत्तारूढ़ शिव सेना में शामिल हो गए। जब आईएएनएस ने उनसे सम्पर्क साधा तो उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर बैठक के बाद इस खबर की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि मैंने शिव सेना ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री ने मुझसे पार्टी के प्रसार के लिए विशेषकर विले पार्ले इलाके में और मुंबई की प्रगति के लिए मदद करने का आग्रह किया है।

Facebook Comments