जनकपुर में होने चित्रगुप्त मंदिर और पाठशाला का शिलान्यास स्थगित

पटना:  मिशन टू करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय के नेपाल व भारत के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग अंतराष्ट्रीय संयोजक अनिल कर्ण और भारत के अध्यक्ष राजेन्द्र कर्ण के संचालन में संपन्न हुई।मीटिंग में उत्तरप्रदेश के मिशन टू करोड़ चित्रांश के पदाधिकारी प्रदीप प्रधान जी के असामयिक निधन पर 1 मिनट का मौन रख उनके आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मीटिंग में सर्व सम्मति से  कोरोना की भयावहता को देखते हुए  27 अप्रैल को जनकपुर में होने वाले चित्रगुप्त मंदिर व गुरुकुल का शिलान्यास के संबंध में निर्णय लिया गया, कि कोविड 19 के कहर व सरकार के गाइड लाइन को देखते हुए 27 के कार्यक्रम को अगली तिथि तक स्थगित किया जाता है। अगली तिथि स्थिति में सुधार के बाद तय की जाएगी। सार्वजनिक किया जाएगा।
मीटिंग मेंअपनीबाते रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक श्री अनिल कर्ण ने सभी से आग्रह किया कि 27 अप्रैल पूर्णिमा के दिन भगवान चित्रगुप्त जी का अवतरण दिवस हैं। भगवान चित्रगुप्त के जन्म दिन कोरोना गाइड लाईन के तहत श्रद्धा से घर घर में  मनाएं।
राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने कहा कि  हम मिशन परिवार को करोना वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मैदान में उतरने की जरूरत है। बिहार इकाई शीघ्र ही  एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कर्ण ने जानकारी दी कि मिशन टू करोड़ चित्रांश के कोरोना वारियर देश के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना से प्रभावित लोगो के बीच सेवा शुरू कर दी है। कुलदीप माथुर जी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, दिगंबर माथुर जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज माथुर को  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, विशाल गौरव को राष्ट्रीय आईटीसेल के संयोजक,  रंजन राज सिन्हा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
आगामी 22 जुलाई को लीजेंड गायक मुकेश माथुर की जयंती व कार्यक्रम पटना में मनाई जाएगी।कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवा प्रकोष्ठ सतीश के दास व बिहार प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रूपेश रंजन सिन्हा के संयोजकत्व में मनाई जाएगी।मीटिंग में गुजरात से प्रसून रंजन,मध्यप्रदेश से शेखर खरे,बाँदा से शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव,दिल्ली से विशाल गौरव,मनोज माथुर,मुम्बई से अशोक पिंटू,नोएडा से दिगम्बर माथुर,पटना से मनोज मनु , दीपक कुमार श्रीवास्तव , मोतिहारी से बबिता श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर से डॉ राजीव श्रीवास्तव  एवम नेपाल से अनिल कर्ण, राजकुमार दास, भोगेन्द्र लाल कर्ण,दिलीप दास,डॉ मीना कर्ण, डॉ कमलेश दत्त, बिनीता कर्ण,पवन कर्ण अन्य भाग लिए।

Facebook Comments