38 करोड़ कामगारों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन: डॉक्टर प्रेम कुमार
Date posted: 13 September 2021

पटना: बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति व भाजपा के वरीय नेता डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि श्रम मंत्रालय ने जो लक्ष्य तय किया है 38 करोड़ कामगारों का पंजीकरण, इससे देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को फायदा मिलेगा। श्रम पोर्टल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इंडियन आयल और एसबीआई सहित प्रमुख फॉर्म मजदूर संघ के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय डीपीएस नेगी ने e- श्रम पोर्टल को लांच किया।
देश के 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निःशुल्क पंजीकरण से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के वितरण में मदद मिलेगा।2 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा।दुर्घटना में स्थायी रूप से अपंग होने पर बीमित व्यक्ति को और मृत होने पर असश्रितों को बीमा का लाभ 2 लाख रुपये मिलेगा। मोदी जी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास सार्थक हो रहा है।इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को लाख- लाख बधाई।
Facebook Comments