ग्राम सदरपुर, छलेर व दुर्गा विहार में दिखा भाजपा के प्रति भरपूर समर्थन : ओमवीर अवाना

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के नोएडा विधानसभा, 61 के प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर ज़िला अध्यक्ष ओमवीर अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम सदरपुर, दुर्गा विहार, सदरपुर कॉलोनी व ग्राम छलेरा में डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चलाया।ग्राम सदरपुर में दिनेश चौहान के आवास पर व ग्राम छलेरा में पंडित प्रदीप त्यागी के द्वारा छलेरा मंदिर के प्रांगण में चौपाल का आयोजन हुआ।

ओमवीर अवाना ने कहा की समस्त ग्राम वासियों के भाजपा के प्रति ज़बरदस्त उत्साह को देखकर मन आनंदमई हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान किसानों का भाजपा के प्रति बहुत सहयोग मिल रहा है।प्रमोद प्रजापति, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उमेश पहलवान, जिला महामंत्री घनश्याम यादव, मंडल अध्यक्ष सूरजपाल राणा, उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप त्यागी, सर्वेश कुमार , सुरेश चौहान, रेनू बाला शर्मा, पूनम मोनू त्यागी, राघव सुनीता शुक्ला, मीना विपिन झा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments