पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं गंगा डॉलफिन  

नोएडा: देश की  राष्ट्रीय जलीय जीव यानि गंगा डॉलफिन का भी शिकार किया जा रहा है , यह जानकारी वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने समाजसेवी एवं अधिवक्ता रंजन तोमर को एक आरटीआई के जवाब में दी है , यह ही नहीं शिकार की संख्या पिछले दो वर्षों में न केवल बढ़ी है अपितु यह दो राज्यों उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में ही हुआ है।

मिल रही जानकारी के अनुसार तोमर ने देश भर में पिछले पांच वर्षों में गंगा डॉलफिन के शिकार का ब्यौरा माँगा था , जिसके जवाब में ब्यूरो ने बताया है की 2020 में पश्चिम बंगाल में दो केस की जानकारी ब्यूरो के पास  उपलब्ध है जहाँ डॉलफिन का शिकार किया गया , दुखद बात यह है के इसके खिलाफ सरकार एक भी अपराधी को नहीं पकड़ पायी , वहीँ दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में 2021 में एक गंगा डॉलफिन का शिकार हुआ जिसके बाद सरकार द्वारा चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया , अतः 2016 2019 तक एक भी डॉलफिन का शिकार नहीं हुआ जो संतोषजनक बात है , किन्तु 2020 एवं 2021 में लगातार  अलग अलग राज्यों में शिकार हुआ , हालाँकि यह बात भी संतोष जनक है के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए 4 शिकारियों को गिरफ्तार किया जो की एक अच्छा उदाहरण  पेश करेगा।
श्री तोमर का कहना है के राष्ट्रिय जलीय जीव के बारे में आम जनमानस में जानकारी का अभाव है ,  ऊपर से इस जीव के बढ़ते शिकार से इस जीव के बारे में लोगों में जानकारी फैलाना अत्यंत आवश्यक है , इसीलिए उन्होंने इसपर आरटीआई  लगाई है।

Facebook Comments