समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने गौतम अवाना

नोएडा:  शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने संस्था का विस्तार करते हुये नोएडा निवासी गौतम अवाना की सामाजिक कार्यों में सक्रियता,सांगठनिक क्षमता,संगठन के प्रति उनकी लगन व परिश्रम को देखते हुये उन्हें युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।आपको बता दे कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की राष्ट्रीय महासचिव श्वेता त्यागी की संस्तुति पर नोएडा के गेझा निवासी गौतम अवाना को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी दौरान संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्वेता त्यागी ने कहा कि उम्मीद है कि आप अपनी मेहनत,लगन और ईमानदारी से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगें।साथ ही आपके नेतृत्व में देश के युवा इस संस्था से जुड़कर राष्ट्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगें।समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।वही नवनियुक्त  राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम अवाना ने संगठन के अधिकारियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में व युवाओं की समस्याओं के  के लिए अपना जी जान लगा देंगे।बताते चले कि क्षेत्र की जनता को भी आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वह सत्य, निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर युवाओं के सारथी बनेंगे।बताते चले कि गौतम अवाना ने  कोरोना काल मे  जरूरतमंद लोगों को 40 दिनो तक खुद जाकर खाना पहुंचाया,

28 लोगो को आक्सीजन सिलेंडर व 2 लोगो को प्लाजमा डोनेट किया था। नशा मुक्ति अभियान, जल दोहन रोकने के लिए अभियान व किसान आंदोलन मे सक्रिय भूमिका मे रहते हुए कई बार जेल गये।21 सालों से सक्रिय राजनीति करते हुए आम लोगों की आवाज उठाते रहे है।वही राजनीति में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मे जिले के अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव,  यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर व प्रदेश सचिव,  यूथ कांग्रेस के कैराना प्रभारी रहे।वही दो बार से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे है।

Facebook Comments