नए सीएजी बनाए गए जम्मू कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू
Date posted: 7 August 2020
नई दिल्ली: भारत सरकार ने जीसी मुर्मू की नियुक्ति की है। जीसी मुर्मू ने एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के 24 घंटे के अन्दर ही जीसी मुर्मू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुर्मू को अब भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है। वो राजीव महर्षि की जगह लेंगे, जो इसी हफ्ते रिटायर हो रहे हैं। मुर्मू को प्रशासनिक सेवा का अच्छा खासा अनुभव है, जिस वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है।
Facebook Comments