बाढ़ प्रभावित जिलों के पीड़ित लोगों को आर्थिक पैकेज दे सरकार: संजय गुर्जर

नोएडा: देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के बाद से ही प्राकृतिक आपदा की मार और सरकार के गलत फैसलों की मार  झेल रही है।इसी विषय पर बात करते हुये पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने प्रेस वार्ता के दौरान बाढ़ पीड़ित लोगों दर्द को साझा करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार को बाढ़ प्रभावित जिलों के पीड़ित लोगों की हालात को देखते हुये उन्हें आर्थिक पैकेज देना चाहिए जिससे उनके नुकसान की कुछ तो भरपाई हो।

एक तो कोरोना जैसी महामारी ऊपर से बेरोजगारी व बढ़ती हुई महगाई ने देश में अकाल जैसा माहौल बना दिया है ,चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है लेकिन सरकार चलाने वाले सत्ता मद में चूर हैं। देश और प्रदेश की जनता के जीवन यापन के सभी रास्ते बंद है।पीस पार्टी मांग करती है कि बाढ़ ग्रस्त जिलों के लोगो को मदद की जाये जिससे उनकी कुछ तो भरपाई हो,दूसरी तरफ डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिये।देश की जनता पहले से ही दहशत में ऐसे  में डेंगू की दस्तक ने लोगो को फिर से डरा दिया है। उत्तर प्रदेश में मेडिकल व जनता के इलाज के कोई पुख्ता इन्तिजाम नही है, अगर होता तो इतने लोग महामारी में नही मरते।
इस लिये प्रदेश सरकार को ध्यान देना होगा नही तो उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नही करेगी। इस सरकार मे अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोई भी किसी की भी नही सुन रहा है।पार्किग में लोगों की खड़ी गाड़ियों के चालान काटे जा रहे हैं।इससे ज्यादा दुर्भाग्य क्या हो सकता है जब अधिकारियो का जनता से संवाद करने का लहजा ही सही ना हो। अगर सरकार ने अपनी मंशा नही बदली तो पीस पार्टी जनता में जाकर सरकार की कारगुजारियों को बतायेगी ओर उत्तर प्रदेश की जनता को जागरूक करेगी।

Facebook Comments