परिश्रम ही इंसान को सफल बनाता है: प्रो. राजीव कुमार मल्लिक

परिश्रम ही इंसान को सफल बनाता है आज आप मेहनत करेंगे तो कल अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे। जिन्दगी में इंसान को सदैव सकारात्मक होना चाहिए तभी आप को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यह बातें आज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नव नियुक्त प्रति-कुपपति प्रो. राजीव कुमार मल्लिक ने अपने सम्मान में आयोजित अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में कहीं। प्रो. मल्लिक ने कहा कि छात्र-छात्राएँ हमारा भविष्य हैं।

छात्रों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जिज्ञाषा को कभी मरने नहीं देना चाहिए। आप पढ़िए तो दिल से पढ़िए, खेलिए तो दिल से खेलिए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक विद्वान एवं अकादमिक व्यक्ति को प्रति-कुलपति के रूप में पाकर हम सब आशान्वित है कि विश्वविद्यालय को एक नया आयाम प्राप्त होगा। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जावेद अख्तर खाँ ने कहा कि प्रो. मल्ल्कि के लम्बे अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को जरूर मिलेगा। आईक्यूएसी की सम्ंवयक प्रो. रूपम ने बताया कि कॉलेज को अभी बी पल्स ग्रेड प्राप्त है और इसबार हमसभी ए ग्रेड के लिए प्रयासरत हैं। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. श्यामल किशोर ने किया जबकि मंच संचालन प्रो. अबू बकर रिजवी ने किया।

 इससे पूर्व प्रति-कुलपति ने दर्शनशास्त्र विभाग की अतिथि शिक्षिका डॉ. अर्चना की पुस्तक ‘‘राधाकृष्णन का सामाजिक दर्शन: एक द्वष्टि’’ का लोकापर्ण किया। प्रति-कुलपति को प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षक संघ की ओर से प्रो. जावेद अख्तर खॉ और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से मनोज कुमार सिंह ने प्रो. मल्लिक को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो. हेमलता, प्रो. एस.ए.नूरी, प्रो. नवेन्दु शेखर, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, प्रो. कृष्णनन्दन प्रसाद, प्रो. धर्मराज, कुमार अमिताभ, बिहार राज्य विश्वविद्यालय/महाविद्यालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष वंकटेश, पाटलिपुत्र प्रक्षेत्र के महामंत्री दीपक कुमार के इलावा बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ  मैजूद थे।

Facebook Comments