कर्नाटक-बिहार फाउंडेशन के सदस्यों की स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना

पटना: कर्नाटक के विभिन्न जिलों में फंसे छात्रांे और बिहारी मजदूरों को राहत पहुंचाने पर कर्नाटक-बिहार फाउंडेशन एवं सहयोगी स्वयंसेवी संगठनों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडये ने धन्यवाद दिया है। मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर बिहार सरकार के सहयोग से फांउडेशन वहां फंसे बिहारियांे को प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को बना हुआ भोजन एवं राशन मुहैया करा रहा है।

साथ ही 25 मार्च से ऐसे लोगों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किय गया है। सुदूर क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों को नगद सहायता और चिकित्सकीय मदद भी दी जा रही है। यह कार्य फाउंडेशन के सचिव स्वराज किरण सिन्हा, प्रवक्ता आशुतोष, सदय अमित मिश्रा और अभिषेक, सनी राज, राहुल झा, गौतम आजाद और अमर जमादियार की देख रेख में हो रहा है।

Facebook Comments